Tuesday, April 29, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSफैजुल्लागंज में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट में 13 नामजद

फैजुल्लागंज में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट में 13 नामजद

विवादित जमीन पर दीवार निर्माण का महिला ने किया था विरोध

बाराबंकी। विवादित भूमि पर निर्माण का विरोध करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक महिला की लात घूसों से पिटाई कर दी। यही नही घर में घुस कर छेड़छाड़ करते पीड़िता गला दबा दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर जहांगीराबाद पुलिस ने 13 लोगों को नामजद किया है।
जहांगीराबाद थाना के फैजुल्लागंज निवासी मोहम्मद रिजवानी 26 मार्च की सुबह अपना रिक्शा लेकर शहर आ गए थे। घर पर पत्नी कनीज फातिमा और बच्चे अकेले थे। इसी दौरान एक विवादित जमीन पर गांव की बेबी पत्नी मस्तान, रूबी, छोट्टन पत्री मुन्ना, खुशबू पुत्री वसीम, अट्टी पत्री इमरान, पप्पी पत्री वसीम, मुन्ना, फरमान पुत्र राजू, शमीरा पुत्री राजू, शायना पुत्री काजू, मुत्री पुत्री मुन्ना आदि ने दीवार का निर्माण शुरु करा दिया। आरोप है दीवार निर्माण का विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए लातघूसों से अकेली महिला पर हमला बोल दिया। पीड़िता के अनुसार घर में घुस कर उसका गला दबा कर उसके साथ राजू एवं काजू ने छेड़छाड़ की। इस दौरान ईंटों तथा पत्थरों से भी पीटा गया जिससे महिला के गंभीर चोटें पहुंची। इतना नही नहीं दोबारा विरोध और शिकायत करने पर
पीड़िता को जिंदा जला देने की धमकी दी गई। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments