Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगोमती नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

गोमती नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

बाराबंकी। जानवरों को चराने निकले दो किशोर गांव के पास गोमती नदी में नहाने के लिए उतरे इस दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। जिसे दिखे मौके पर मौजूद लोग बचाने के लिए नदी में कूदे। किसी तरह दोनों में से एक को बाहर निकाला जबकि दूसरे किशोर का गहरे पानी में जाने से पता नहीं चल सका। कुछ दूर जाकर लगाए गए जाल में किशोर फंस गया। जिसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना रविवार के असंद्रा थाना क्षेत्र के बाजपुरा घाट के निकट हुआ। जहां जानवर चराने गया एक तेरह वर्षीय किशोर गोमती नदी में डूब गया। बताया जाता है कि बाजपुरा गांव निवासी जगदीश निषाद का 13 वर्षीय पुत्र अंकित रविवार को दोपहर में गांव के राजवीर के साथ गोमती नदी के किनारे जानवर चराने गया था। जहां दोनों गोमती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। चीख पुकार पर पहुंचे लोगों ने राजवीर को बचा लिया। जबकि अंकित पानी में डूब गया। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर किशोर का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments