थाने पहुंच कर मायके पक्ष ने काटा हंगामा, पति हिरासत में
न्यायालय में समझौते के बाद ससुराली आयी थी महिला
बाराबंकी। पति और देवर से हुए विवाद के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने से पहले मृतका ने मायके में फोन करके पति तथ देवर से हुए विवाद की सूचना दी थी। रविार की सुबह घर में महिला का शव फांसे के फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया। टिकैतनगर थाना पहुंच कर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। दो दिन बाद आरोपी पति के बहन की शादी होनी है।
रामसनेहीघाट कोतवाली के पूरे निहाल निवासी मुसई की पुत्री सीमा का विवाह थाना टिकैतनगर के ग्राम लोढेमऊ मजरे डेरेराजा निवासी शिव कुमार के साथ वर्ष 2017 में हुआ था। रविवार सुबह सीमा का शव कमरे में लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंचे विवाहिता का परिवारजन ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के पिता ने बताया कि तीन मई की शाम उसका चचेरा देवर दिलीप ने दरियाबाद निवासी रिश्तेदार युवती से फोन पर अश्लील बात कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर सीमा ने जब पति से बताया तो उसका पति व देवर से विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी सीमा ने फोन पर मायके पर दी थी।
पीड़ित पिता का आरोप है कि विवाह के थोड़े दिन बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। एक साल पहले न्यायालय में समझौता के बाद पुत्री ससुराल गई थी। उनका है कि सीमा ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या के बाद शव फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने पति शिवकुमार को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर है। पीड़ित परिवारजन थाने पहुंचे तो वहां हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर उग्र होकर हंगामा करने लगे, जैसे तैसे पुलिस ने उन्हें शांत कराकर आश्वासन दिया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।