बाराबंकी। दूसरे धर्म के एक युवक ने अपने ही गांव के महिला के साथ घर में घुस छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी महिला की लातघूसों से पिटाई करते हुए भाग गया। पीड़िता कोठी थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोठी पुलिस को तहरीर देकर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके गांव का ही सलीम पुत्र वारिस अली 08 मई की रात 10 बजे घर में घुस आया। महिला के अनुसार सलीम उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी लातघूसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कोठी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।