Saturday, June 14, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसीबीएससी हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक लाकर आराध्या सिंह ने लहराया परचम

सीबीएससी हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक लाकर आराध्या सिंह ने लहराया परचम

इंटर में 83.8 प्रतिशत अंक लाने वाली सगी बहन इश्तिा सिंह ने भी मनवाया लोहा

बाराबंकी। मंगलवार को जारी सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में सेंट्रल एकेडमी आवास विकास में कक्षा दस की छात्रा कुमारी आराध्या सिंह 97 प्रतिशत व कक्षा की 12 की छात्रा इश्तिा सिंह 83.8 प्रतिशत अंक लाकर अपनी सफलता का परचम लहराया।

आराध्या और इश्तिा दोनों सगी बहनें हैं। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरूजनों को दिया। इसके अलावा बड़ी बहन इश्तिा आराध्या सिंह की आदर्श हैं जिनके सफल मार्गदर्शन में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकी। इससे पूर्व इश्तिा भी वर्ष 2023 हाईस्कूल परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुकी हैं। दोनों ने अपनी प्राथमिक शिक्षा विकास भवन स्थित सर्वोदय मिशन स्कूल से पूरी की है। बेटियों के सफलता से माता-पिता और परिवार में खुशी का माहौल है। विकास भवन शांतिपुर नई बस्ती की निवासी आराध्या सिंह मां श्रीमती सीमा सिंह सर्वोदय मिशन स्कूल चलाती हैं, जबति पिता अमरदीप सिंह सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक हैं।

शिक्षक एवं समाजसेवी सुरेन्द्र जायसवाल ने बुधवार को अमरदीप के घर पहुंच कर मेधावी बेटियों को मिठाई खिलाकर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इश्तिा और आराध्या के घर जाकर सफलता समाजसेवी सुरेन्द्र जायसवाल ने दी मिठाई
इश्तिा और आराध्या के घर जाकर सफलता समाजसेवी सुरेन्द्र जायसवाल ने दी मिठाई
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments