Wednesday, May 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगुप्तेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन 101 कलशों से हुआ...

गुप्तेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन 101 कलशों से हुआ अभिषेक

  • ढोल नगाड़ों की थाप पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बाराबंकी। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, मूर्तिहन घाट पर चल रहे तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रातःकालीन अनुष्ठान में 101 पवित्र कलशों से हुआ भगवान शिव का भव्य महाअभिषेक मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर वेदों की ऋचाओं, शंखनाद और घंटों की गूंज से गूंजायमान हो उठा। कलशों में पवित्र सरयू जल, दूध, दही, घृत, शहद एवं गंगाजल से अभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से महादेव का स्नान, पुष्पार्चन कर जलाभिषेक किया। महाअभिषेक पूजन अयोध्या, वृंदावन और वाराणसी से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोचरण के संपन्न कराया। मुख्य आचार्य डॉ. महीधर शुक्ल महाराज (अयोध्या धाम), आचार्य बालेंद्र धर शुक्ल महाराज, आचार्य लक्ष्मी धर शुक्ल महाराज (श्रीधाम वृंदावन), आचार्य बसंत ओझा (वाराणसी), आचार्य सीताराम प्रिय महाराज और आचार्य कौशलेश रामानुज महाराज ने पूजन कराया।

शिव की महिमा का हुआ बखान : डॉ. महीधर शुक्ल महाराज ने कहा शिव केवल देव नहीं, चेतना हैं। जब-जब संसार में अज्ञान और अधर्म का अंधकार छाया है, तब-तब शिव ने विविध रूपों में धर्म की लौ प्रज्वलित की है। यह प्राण प्रतिष्ठा केवल प्रतिमा में नहीं, हमारे अंतर में शिव तत्व की स्थापना है। जब मन में श्रद्धा और कर्म में संयम होता है, वहीं से शिवत्व की शुरुआत होती है। उन्होंने कि कहा, आज का युवा यदि अपनी संस्कृति, धर्म और मूल्यों से जुड़ेगा, तो उसका जीवन न केवल सफल होगा, बल्कि समाज को भी नई दिशा देगा। हमें मंदिरों को केवल पूजास्थली नहीं, संस्कार केंद्र के रूप में विकसित करना होगा।

ढोल नगाड़ों की थाप पर निकली शोभायात्रा: भक्ति गीतों, ढोल नगाड़ों की थाप पर नगर भ्रमण हेतु सायं तीन बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर विराजमान भगवान गुप्तेश्वर की सजीव झांकी श्रद्धालुओं का आकर्षण बनी रही। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा शोभा यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, जलपान, सेवा व्यवस्था की गई थी। पुरुषोत्तम तिवारी एवं उनके परिवार सहित कालिका प्रसाद तिवारी, अनिल तिवारी, राकेश शुक्ला,पंकज मिश्रा,विवेक तिवारी,राज कुमार निगम,नंद किशोर पांडेय विकास तिवारी, रिंकू पांडेय, लवकुश शर्मा आदि ने लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments