Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबकरी पालन की 25 लाख राशि लेकर फरार, मुकदमा

बकरी पालन की 25 लाख राशि लेकर फरार, मुकदमा


बाराबंकी। तीन वर्ष पहले डेयर फर्म बकरी पालन के लिए दी गई 25 लाख की राशि लेकर फरार होने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया गया है। टिकैतनगर पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिहार प्रदेश के सीवान थाना जामू बाजार के ग्राम हेतीमपुर निवासी महम्मद जलालुद्दीन ने टिकैतनगर थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वर्ष 2022 में इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सराही निवासी प्रदीप सिंह को डेयरी फार्म में बकरी पालन के लिए 25 लाख रूपए दिए थे। आरोप है कि वर्तामान में प्रदीप डेयरी के सभी गाय, भैंस और बकरा बेंच कर फरार हो गया है। भुक्तभोगी ने कई बार आरोपी से बात करने की कोशिश की गई। पीड़ित के अनुसार उसके दिए गए पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे हैं। आरोप है कि आरोपित बाहूबली किस्म का व्यक्ति है इसलिए उसके डराया धमकाया जा रहा है। भुक्तभोगी ने पुलिस ने 25 लाख रूपए दिलवाने की गुहार लगाई है। टिकैतनगर पुलिस ने आरेापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments