Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSखेत जा रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आधा दर्जन युवकों पर...

खेत जा रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आधा दर्जन युवकों पर आरोप

  • पीड़िता की मां ने कोठी थाने में तहरीर देकर दर्ज कराया आरोपियों पर मुकदमा

बाराबंकी। खेत जा रही किशोरी के साथ आधा दर्जन युवकों ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी लातघूसों से पिटाई कर दी। चीख पुकार  सुनकर एकत्रित हुए लोगों को देख आरोपी भाग खड़े हुए। किशोरी की मां ने आरोपितों के खिलाफ कोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 14 मार्च की शाम 4 बजे वह कोठी बाजार कई थी। उसकी नाबालिग पु्त्री घर में थी, जो चार बजे खेत खेत जा रही थी। आरोप है इस दौरान पड़ोसी ननकू ने पीछे से आकर अपने साथियों बब्लू, भुनेश्वर, लवलेश और पप्पू के साथ उसकी पुत्री को दबोच लिया। महिला के अनुसार आरोपितों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे खेत में पटक दिया। पीड़िता की मां के अनुसार उसकी पुत्री जब विरोध किया तो आरोपितयों ने लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके गालों से खून निकलने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के समय पीड़िता की मां कोठी बाजार में थी। घर पहुंची पीड़िता की मां को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की मां ने कोठी थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments