Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति को भी पीटा

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति को भी पीटा


एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ आरोपी पर मुकदमा


बाराबंकी। पति की गैर मौजूदगी में घर उसके एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को उसकी चोटी पकड़ कर पटक दिया। इस बीच पति के आने पर आरोपी युवक जानमाल की धमकी देकर भाग गया। कुछ दिन पहलेे पति की गैर मौजूदगी में युवक घर में आ गया। आने का कारण पूछा तो पति पर आरोपी ने हमला कर दिया। मामले की शिकायत पीड़िता ने सफदरगंज थाने में लेकिन कार्रवाई नही की गई। आखिरकार एसपी के आदेश सफदरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी दिनेश कुमार सिंह को तहरीर देकर बताया कि रसौली निवासी जुबेर पुत्र हाजी रियाजुल की उसके पति से दोस्ती थी। जिससे जुबेर का उसके घर आना जाना रहता था। महिला के अनुसार एक दिन पति ने उसके नंबर से जुबेर को फोन किया था, जिसके बाद से वह अक्सर फोन करके उससे अश्लील बाते करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पति को जान से मारने तथा कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ने की धमकी देता था। महिला का आरोप है 10 जनवरी को पति की गैरमौजूदगी में 12 बजे जुबेर उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की नियत से कपड़े फाड़ने लगा। विरोध किया तो चोटी पकड़ कर पटक दिया। इस बीच बाजार से लौटे पति के पहुंचने पर आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सफदरगंज थाने में लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। डर के मारे पीड़िता मायके चली गई। आरोप है कि 15 मार्च को फिर आरोपी उसके घर में घुस आया उस समय उसके पति घर में ही थे। पीड़िता के पति ने आरोपी से घर में आने का कारण पूछा तो उल्टा उन्हें ही मारने पीटना लगा। बचाने दौड़ी पीड़िता को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। महिला के अनुसार आरोपी ने पति के ऊपर ईंटों से प्रहार कर दिया जिससे उसके पति को काफी चोटें पहुंची हैं।
सफदरगंज पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने एसपी से मिलकर अपनी समस्या बताई। एसपी ने महिला की समस्या सुनते हुए सफदरगंज पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आखिर सफदरगंज पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments