कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को टीका लगा दी होली की बधाई
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को टीका लगा होली की बधाई दी। जिलाधिकारी ने इस मौके पर सभी कर्मचारी सदस्यों के विचार सुने। डीएम ने सभी को बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन और कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देने की बात कही। उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुई नई ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी इंद्रसेन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट केडी र्मा, प्रशासनिक अधिकारी गुरुसहाय निमग, शिवकुमार वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी एवं संयोजक कलेक्ट्रेट संघ, श्यामलाल गौतम जिलाध्यक्ष एवं मनीष शुक्ला महामंत्री उप्र निस्ट्रिीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ सहित आशीष कुमार श्रीवास्तव, लेखाकार कलेक्ट्रेट एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।