बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लदई का पुरवा गांव मे आई बारात में गोला दगाते समय गोला फट जाने से थाना सतिरिख के जाटा बरौली निवासी आतिशबाज सलीम(55)की मौत हो गई। इस गांव के जगदीश साहू के लड़के की बारात लदई का पुरवा गांव में श्रवण साहू के यहां आई हुई थी।बारात में आतिशबाजी दगाते समय सलीम के हाथ में गोला फट गया था।इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह सलीम की मौत हो गई।