प्रदर्शन दौरान चकबंदी लेखपाल पर लगे आरोप, चकबंदी रोकने की मांग
बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज के दहिला गांव में होने वाली चकबंदी को लेकर किसान आंदोलित हो गए हैं। चकबदी के विरोध में सड़क पर उतरकर किसानों ने तख्ती पर हमें चकबंदी नहीं चाहिए लिखकर प्रदर्शन किया। किसानों ने इस दौरान चंकबंदी लेखपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए।
विकास क्षेत्र के दहिला गांव चकबंदी होनी है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके विरोध में मंगलवार को काफी संख्या में किसानों ने हाथ में तख्ती लेकर चकबंदी का विरोध करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चकबंदी रोकने की मांग की। किसानों के अनुसार उनके गांव में चकबंदी की कोई आवश्यकता नही हैं। इसी के साथ किसानों ने चकबंदी विभाग के लेखपाल पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।
यह किसान विरोध प्रदर्शन में रहे शामिल
दहिला गांव के रामदेव रावत ,रामू अवस्थी ,नंदकिशोर मिश्रा ,रामू वर्मा ,सरवन कुमार सिंह ,अशोक अवस्थी, गिरिराज वर्मा, नंदकिशोर वर्मा ,सूर्य बक्स वर्मा, सूर्य लाल वर्मा ,नवनीत वर्मा, बलराम वर्मा, सतीश वर्मा आसाराम वर्मा आनंद वर्मा ,प्रदीप यादव प्रधान ,भोला यादव ,पुतान अवस्थी, पुनवासी विश्वकर्मा, रामसुंदर वर्मा सहित कई किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। एसीओ हर्ष कुमार के अनुसार दहिला गांव में चकबंदी की टीम काम कर रही है। विरोध करने वाले किसानों से वार्ता कर उन्हें संतुष्ट किया जायेगा।