एसपी के आदेश पर आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
बाराबंकी। रात में खाना बना रही महिला को रजिंशन घर में घुस पिता-पुत्रों ने मिलकर लात घूसों से मारते हुए निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। एसपी के आदेश पर जैदपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कोठी थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुस कर एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जैदपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गांव के ही वीरेन्द्र व उनके परिवार से रंजिश चल रही है। 02 मई की रात लगभग 09 बजे वह घर में खाना बना रही थी। इसी बीच रंजिशन वीरेन्द्र व उसका पुत्र चंद्रेश घर में घुस आये। महिला का आरोप है कि दोनों लातघूसों से उसकी पिटाई करते हुए निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़िता ने घटना के बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले की शिकायत करने पीड़िता जैदपुर थाने पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर जैदपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।