Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कहा- सेवा और सुशासन को समर्पित है...

मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कहा- सेवा और सुशासन को समर्पित है पार्टी

  • गांव चलो अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ख़सपरिया गांव का किया दौरा

  • मत्थेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना 

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को खसपरिया गांव का दौरा किया। पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो अभियान’ के तहत उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया।

चौधरी ने सबसे पहले मत्थेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बूथ संख्या 212 और 213 की कमेटी के साथ विभिन्न अभियानों पर चर्चा की। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल में उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभालने के बाद राजनीति के मायने बदल दिए हैं। भाजपा सरकार राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए जनकल्याण के लिए काम कर रही है।

उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में राम मंदिर और विंध्याचल कॉरिडोर के निर्माण को सनातन संस्कृति का पुनरोत्थान बताया। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वामपंथ और कांग्रेस की विचारधारा विदेशी है। उन्होंने सपा पर दंगाइयों और आतंकवादियों का साथ देने का आरोप लगाया।

चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में आतंकवादियों और माफियाओं के हौसले पस्त हैं। उन्होंने सपा के पीडीए को छलावा बताया। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सरकार ने बिजली, सड़क और सुरक्षा सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया। इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,राम कुमारी मौर्य, डॉ विवेक वर्मा, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,रामेश्वरी त्रिवेदी, रोहित सिंह,श्रीकांत मिश्रा,रोहित मिश्रा,वेद प्रकाश,सुनील मौर्य,संजीव वर्मा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments