- भूमि पैमाइश के दौरान विवाद बढ़ने से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार घायल, एक हालत गंभीर
बाराबंकी। भूमि पैमाइश के दौरान हुए विवाद के बाद देवा के मित्तई गांव में रविवार को दो पक्षों के लोग एक दूसरे के सामने आ गए। मामला बढ़ा तो मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। दोनों पक्षों को पुलिस समझा बुझा ही रही थी, इसी बीच दोनों पक्ष फिर से लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। आपस में चट रही लाठियों की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एक दूसरे के परिवारों में चीख पुकार की आवाजें ही सुनाई पड़ रही थी। मौके पर मौजूद दरोगा और सिपाही किसी तरह खुद को बचाते हुए किनारे खड़े होकर पूरा नजारा देखते रहे। इस दौरान दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना दिवस में शिकायत के बाद पैमाइश करने पहुंचे थे लेखपाल: जानकारी के अनुसार देवा के मित्तई गांव निवासी गांव की भूमि पर मकान बनवा रहे थे। 15 दिन पहले गांव के अखिलेश ने जमीन पर अपना दावा पुलिस बुलवा कर काम रुकवा दिया। जिसके बाद नजीमुददीन ने थाना दिवस में शिकायत की। जिस पर रविवार को पहुंचे लेखपाल ने भूमि की पैमाइश किया। जिसके बाद नजमुददीन ने फिर से काम शुरु़वा करवा दिया। कुछ देर बाद पहुंचे विपक्षी अखिलेश ने दीवार की ईंटें गिरा दी और अपना टेंट लगा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद काफी बढ़ने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी।
दरोगा व सिपाही के सामने ही चली लाठियां: मामले की सूचना पर दरोगा अखिलेश कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाना शुरू किया। लेकिन फिस इसी बीच दोनों पक्षों में बात न बनने पर मामला बढ़ा गया और पुलिस के सामाने ही एक दूसरे पर लाठियां बरसाना शुरु कर दिया। इस बीच दरोगा अखिलेश ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी देवा पहुंचाया। दो महिलाओं व एक व्यक्ति को मामूची चोटें थीं। जिससे प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जाने दिया गया। अखिलेश पक्ष के गुरु प्रसाद को अधिक चोट लगने से उन्हें भर्ती किया गया है।
मित्तई गांव में पुलिस के सामने दो गुटों ने एक दूसरे पर बरसाई लाठी
RELATED ARTICLES