बाराबंकी। लखनऊ में एक पार्टी शामिल होने गई महिला के घर से चोरों ने नगदी, जेवरात एवं अन्य गृहस्थी के सामान साहित लाखों में माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर कोतवाली नगर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकमा दर्ज कराया है।
कुशीनगर जनपद के लवनियां ब्रहमटोला बाया बगही निवासी शोभा सिंह पत्नी धमेन्द्र सिंह वर्तमान में ग्राम सरथरा के पास मदन विहार कालोनी सफेदाबाद में रहते हैं। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने बताया कि वह 30 मार्च की रात लखनऊ में एक पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान उसके घर में घुसे चोरों ने रखी नगदी 20 हजार, 04 सोने की चैन, 02 मंगल सूत्र, झुमका, छाला, पायल, पायजेब, सोने की अंगूठी सहित अन्य जेवरात व पानी मोटर, किचन का सामान व इंर्वटर सहित लाखों का सामान उठा ले गए। वापस लौटी महिला को घर में चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।