Sunday, May 11, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमायके में रह रही ववाहिता ने दी जान, ससुरालीजनों पर मुकदमा

मायके में रह रही ववाहिता ने दी जान, ससुरालीजनों पर मुकदमा

दहेज के लिए पिटाई कर 30 अप्रैल को मायके छोड़ गए थे ससुरालीजन

बाराबंकी। दहेज के लिए पति और सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने मायके में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सास-ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बड्डूपुर थाना के परवरभारी गांव निवासी रामकुमारी की पुत्री पूनम का विवाह 19 फरवरी को सीतापुर के थाना रामपुर कला के सटल्लापुर निवासी पंकज यादव के साथ हुआ था। विवाह में अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए उसकी पुत्री को रोजाना परेशान करते थे। उसे बार-बार दहेज लाने के लिए दबाव बनाते थे। दहेज नहीं लाने की वजह से ससुराल वालों ने पूनम के साथ कई बार मारपीट भी की गई। जब पूनम मायके आती थी तो अपना सारा दुखड़ा बयां करती थी। मृतका की मां का आरोप है कि 30 अप्रैल को दामाद व ससुरालीजन पुत्री को मारपीट कर मायके छोड़ गए। जिसके बाद से उसकी पुत्री मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। रविवार सुबह घर में अकेली उसकी पुत्री ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर पति ,सांस ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments