Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमिशन शक्ति टीम ने सड़क पर कराई सुरक्षित प्रसव, महिला ने दिया...

मिशन शक्ति टीम ने सड़क पर कराई सुरक्षित प्रसव, महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

बाराबंकी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज–05” के तहत थाना बड्डूपुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए हर संवेदनशील स्थिति पर पैनी नजर है।

आज शनिवार को मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली कि थाना बड्डूपुर क्षेत्र की एक 09 माह की गर्भवती महिला, जो उपचार हेतु घुंघटेर जा रही थी, अचानक महमूदाबाद–लखनऊ रोड पर बाबाकुटी के पास प्रसव पीड़ा से व्याकुल हो गई। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी मोनी वर्मा एवं प्रतिभा कुमारी तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत संबंधित चिकित्सक से संपर्क स्थापित किया और उनकी मार्गदर्शन में वहीं सड़क किनारे सफलतापूर्वक नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का हालात सामान्य है।

मिशन शक्ति टीम की इस मानवीय एवं साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों तथा आमजनमानस व्यापक सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments