बाराबंकी। सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में बालश्रम के खिलाफ अभियान चला कर नौ बच्चों को श्रम मुक्त कराया गया।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव एवं एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने संवाद सामाजिक संस्थान के जिला समन्वयक एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने संयुक्त रूप से कोतवाली नगर के बेगमगंज, लैयामंडी, धनोखर चौराहा, घंटाघर ,सट्टीबाजार, नबीगंज, पल्हरी चौराहा आदि बाजारों की दुकानों व होटलों में बाल श्रम के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 09 बच्चों को श्रम मुक्त कराया। टीम ने बालश्रम उन्मूलन, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं नशामुक्ति रोकथाम हेतु सघन चेकिंग कर जागरुकता अभियान भी चलाया।
अभियान चला कर श्रममुक्त कराए गए नौ बच्चे
RELATED ARTICLES