Monday, June 9, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतहसील बार महामंत्री ने कमरा बंद कर महिला लेखपाल से की छेड़छाड़

तहसील बार महामंत्री ने कमरा बंद कर महिला लेखपाल से की छेड़छाड़

  • पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील की एक महिला चकबंदी लेखपाल के कार्यालय में घुसकर दरवाजा बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता के विरोध पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी तहसील बार के महामंत्री पर कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि एक महिला चकबंदी लेखपाल न्यायालय नायब तहसीलदार कार्यालय से सम्बद्ध है। सोमवार को सुबह वह अपने कार्यालय में अकेली बैठी थीं। इसी दौरान एक अधिवक्ता व तहसील हैदरगढ़ के बार महामंत्री सुनील द्विवेदी दूसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय में एक पत्रावली की जानकारी के लिए पहुंचे। यहां महिला लेखपाल को अकेला पाकर कमरे को बंद कर छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने दरवाजा खोलकर किसी तरह से भाग कर खुद को बचाया। पीड़िता ने घटना की जानकारी तहसीलदार को दी। जिस पर तहसीलदार ने तुरंत बार अध्यक्ष को बुलाकर घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि पीड़िता से माफी की मांगने तथा सुलह समझौता की बात की गई। जिस पर पीड़िता वहां से उठकर चली गई। तहरीर के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे पुन: आरोपी ने पीड़िता के कमरे में जाकर कुंडी बंद कर ली, और कहीं शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देकर बार महामंत्री होने का रौंब दिखाया। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के समय उनकी साथी लेखपाल ने कमरे की कुंडी खोली तो वह बच पाईं।

बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्होंने तहसील में भ्रष्टाचार की मुहिम खोल रखी है, उनके पदाधिकारी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार की लड़ाई पर पर्दा पड़ जाए। कोतवाली प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments