Tuesday, April 29, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगांव के बाहर बाग में एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी...

गांव के बाहर बाग में एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

  • विवाहित युवक का दूसरी धर्म के युवती से चल रहा था प्रेम

बाराबंकी। गांव के बाहर सड़क किनारे एक बाग में युवक और युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिलने से कोहराम मच गया। युवती मुस्लिम है जबकि युवक हिंदू है जो प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। युवक की तीन माह पूर्व शादी हो चुकी है। चर्चा है दोनों के चल रहे प्रेम में परिवार के लोगा बाधा बन रहे जिससे दोनों ने जान दे दी। एएसपी, एसडीएम, सीओ व कई थानों की फोर्स एहतियातन मौके पर मौजूद रही। युवक की मां ने संदिग्धता जताई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत पहाड़ापुर निवासी सूरज व बिहुरा गांव की निशा बानो का शव गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव बिहुरा के निकट राजेश मौर्य के खेत में लटके पाए गए। दोनों शव एक ही दुपट्टे से लटक रहे थे, पुलिस ने शव उतरवाकर दोनों परिवारजन के बयान दर्ज किए और घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों में चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के अलग समुदाय से होने के कारण परिवारजन इससे नाराज रहते थे। इन्हीं कारणों के चलते परिवारजन ने सूरज रावत का विवाह 28 दिसंबर 2024 को करा दिया, लेकिन विवाह के बाद भी दोनों में जुड़ाव बना रहा। मृतक की पत्नी ने बताया कि सूरज रात में करीब दो बजे घर से निकल गए थे। जबकि युवती के भाई उस्मान ने बताया कि निशा बानो सुबह चार बजे तक घर पर थी। इसके बाद सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव लटके देखे। यह सूचना फैले ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ जगत राम कनौजिया ने घटना स्थल का जायजा लिया। दोनो के अलग-अलग संप्रदाय से होने और भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर फतेहपुर, बड्डूपुर और कुर्सी थाना पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि फारेंसिक टीम ने भी जांच की है। सीओ फतेहपुर ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था, दोनों परिवार में नारजगी के कारण यह कदम उठाया जाना प्रकाश में आ रहा है। किसी भी पक्ष से परिवारजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार कि मृतक सूरत के पिता की मौत 20 वर्ष पहले हो चुकी थी। उसके पिता ने भी जान दी थी। पीड़ित मां ने कई बार उस लड़की से दूर रहने की हिदायत दी, जब वह नही माना तो उसकी शादी तक करा दी गई, लेकिन तब भी वह संपर्क में रहा। सूरज की पत्नी पति की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गई। अब परिवार में विधवा सास और बहु ही बचे हैं।

मृतक सूरज की मां रानी देवी ने बताया कि उन्हें पहले की अनहोनी की आशंका थी। आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पुत्र को पहले से धमकी दी जा रही थी। अक्सर उनके पुत्र को पास के गांव बुलाया जाता था। रात्रि में भी फोन आने के बाद ही सूरज घर से निकला था। रानी देवी ने अभी कोई तहरीर नही दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments