Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपत्नी को बुलाने ससुराल गए पति ने खुद को लगाई आग

पत्नी को बुलाने ससुराल गए पति ने खुद को लगाई आग

मरणासन्न अवस्था में चल रहा उपचार, पत्नी से हुआ था विवाद

बाराबंकी। बदोसरांय थाना क्षेत्र में एक युवक अपने पत्नी को विदा करने ससुराल गया था। जहां पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई तब तक युवक 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। गंभीर हालात में आनन-फानन में लोग उसे सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। युवक का उपचार जारी है।
कोतवाली बदोसराय के रम सहाय गांव में पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक ने पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे वह करीब 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया। थाना दरियाबाद के ग्राम इटौंरा के रहने वाले परमानंद मंगलवार को दोपहर अपनी ससुराल रमसहाय गया था। पिछले एक महीने से उसकी पत्नी पूनम अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। आरोप है कि आए दिन वह शराब पीकर पत्नी को मारता-पीटता था। परमानंद जब अपनी ससुराल पहुंचा तो उसने पहले से शराब पी रखी थी। उसके ससुर राम प्रकाश की पहले ही मौत हो चुकी है पत्नी को साथ चलने के लिए वह दबाव बनाने लगा, जिससे दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान युवक ने मोटरसाइकिल से एक बोतल में पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। जिसके गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई तक आधे से ज्यादा अंग झुलस चुका था। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ रामनगर गरिमा पंत जानकारी होने पर संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां से युवक के ससुराल पहुंच कर लोगों से जानकारी जुटाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments