Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदुधमुंहे बच्चें को सऊदी अरब में थी बेचने की योजना

दुधमुंहे बच्चें को सऊदी अरब में थी बेचने की योजना

03 घंटे में देवा पुलिस ने बरामद किया बच्चा,  पति-पत्नी गिरफ्तार

बाराबंकी। हाजी वारिस देवा शरीफ की दरगाह पर जियारत करने अपने अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ एक महिला सोमवार को आई थी। जहां उसी रात महिला के सो जाने पर उसका बच्चा चोरी हो गया था। जिसकी सूचना मिलने पर देवा पुलिस तुरंत एक्शन में आए गई। मामले का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन घंटे के अंदर मासूम को चोरी करने वाले दंपति के साथ सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी दंपति की योजना बच्चे को सऊदी अरब में कीमती दामों पर बेचने की थी। आरोपी दंपति को जेल रवाना कर दिया गया।
गोंडा जिले के करनैलगंज निवासी सिमरन पत्नी अन्नू मजार पर जियारत के लिए आई थीं। सिमरन परिसर में लगे टेंट में ठहरी हुई थीं। साथ में उसका पांच माह का बच्चा असान भी सो रहा था। सोमवार की देर रात अज्ञात चोर उसका बच्चा चोरी कर ले गए थे। सुबह जब सिमरन ने बच्चे को पास नहीं देखा तो बदहवास होकर ढूंढने लगी। मजार ट्रस्ट को इसकी जानकारी दी। ट्रस्ट ने मामले की सूचना सूचना पुलिस को दी। तत्काल पुलिस ने सिमरन से बच्चे के बारे में जानकारी हासिल कर छानबीन शुरू कर दी थी।
तीन घंटे में बरामद हुआ मासूमः पांच माह के बच्चो चोरी होने की सूचना पर एक्शन में आई देवा पुलिस ने कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में तफ्तीश शुरू की। डिजिटल डेटा एवं सीसीटीवी फुटेज से तीन घंटे के अंदर चोरी गए मासमू को सशुकल बरामद कर आरोपी दंपति को रेलवे स्टेशन बाराबंकी के माल गोदाम रोड से गिरफ्तार कर लिया।
कीमती दामों पर बेंचने की थी तैयारीः पांच माह का बच्चा चोरी करने वाले अकबर अली पुत्र शेख गयासुद्दीन तथा पत्नी हसबुन शेख बिहार के जिला गोपालगंज थाना उचकागांव डुमरिया के निवासी है। इस समय लखनऊ में गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर में किराये के कमरे में रहते है। पुलिस के अनुसार आरोपित दंपति बच्चों को चोरी करने के बाद सऊदी अरब में कीमती दामों में बेचने की तैयारी में थे।
भेजे गए जेलः देवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये गए बच्चा चोरी के आरोपित दंपति को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments