Tuesday, April 29, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआखिर क्यों हुआ महिला को मारने का प्रयास जब हुआ था प्रेम...

आखिर क्यों हुआ महिला को मारने का प्रयास जब हुआ था प्रेम विवाह

बाराबंकी। प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। ससुरालीजन महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने टिकैतनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर आरेापियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी नान्हूराम की पुत्री रोशनी ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसने गांव के ही राहुल मौर्य पुत्र राजेश कुमार उर्फ नन्कू के साथ प्रेम विवाह किया था। रोशनी के अनुसार प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति राहुल मौर्य, सास, ननद सुभांती, शिल्पी, पति के दोस्त राहुल निषाद पुत्र राम पाल ने दहेज के लिए कई बार उसे मारापीटा और जान से मारने की कोशिश की। महिला ने बताया कि 14 अप्रैल को सभी लोगों ने मिलकर उसे दहेज न लाने पर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments