Monday, June 9, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनेत्रहीन युवती के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा

नेत्रहीन युवती के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा

बाराबंकी। घर में अकेल नेत्रहीन युवती के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ फतेहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

कोतवाली फतेहपुर में तहरीर देकर एक पिता ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव में ही टंकी पर मेंथा पेराई कर रहा था। उसकी पत्नी की मानसिक हालात ठीक नही हैं, जबकि उसका पुत्र भी पैरों से कमजोर हैं। शुक्रवार को उसकी नेत्रहीन पुत्री घर में अकेले ही थी। इसी दौरान गांव का 14 वर्षीय डब्बू घर में घुस गया और उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने लगा। कुछ देर बाद युवती का पिता घर पहुंचा तो किशोर भाग खड़ा हुआ। अपनी पुत्री की स्थिति देख उसे दुष्कर्म होने का शक हुआ। बताया जाता है कि आरोपी किशोर की मां कोटेदार भी है। पीड़िता के पिता के तहरीर पर फतेहपुर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेत्रहीन युवती के साथ घिनौती करतूत करने वाले किशोर के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पूरा गांव इस घटना से शर्मसार महसूस कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments