Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदो चोरी की घटनाओं का बड्डूपुर पुलिस ने किया राजफाश

दो चोरी की घटनाओं का बड्डूपुर पुलिस ने किया राजफाश

  • दो अंर्तजनदीय चोरी के आरोपित गिरफ्तार, भारी संख्या में चोरी का माल बरामद

बाराबंकी। बड्डूपुर पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस की मदद से दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी की घटना का राजफाश किया है। दोनों आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, नगदी, पिपरमिंट तेल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ चोरी करने के उपकरण तथा घटना में प्रयोग किया गया वाहन भी बरामद हुआ है।

बड्डूपुर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के रहिलामऊ पुल ग्राम सदरापुर से मंगल उर्फ राजू पुत्र काशीराम, जियालाल उर्फ मनोज निषाद पुत्र मुन्नालाल निवासी कन्दौली थाना फखरपुर जिला बहराइच गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस से पूछताछ में स्वीकार किया कि अपने एक अन्य साथी रामतेज उर्फ सुनील के साथ मिलकर 12 दिन पूर्व बड्डूपुर के शैलीकीरतपुर में तथा 15 दिन पूर्व जमुआ गांव में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आसपास के जनपदों में बरामद वाहन से घूम-फिर कर रेकी करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिसके बाद चोरी किए गए सामान को बेच कर अपनी शौक पूरा करते हैं।

यह हुई बरामदगीः आरोपियों के पास से एक जोड़ी बाली, दो जोड़ी बिछुआ, पांच जोड़ी पायल, दो सिक्के, दो अंगूठी, 06 लीटर मेंथा ऑयल, 02 साड़ी, पेंचकस, हथौड़ा व एक सब्बल, कार, 14 हजार नौ सौ साठ रूपए नगदी, एक अवैध तमंचा के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
तस्करी के आरोपी मंगल प्रसाद के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में 13 तो जियालाल के खिलाफ 10 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जबकि गोमतीनगर, लखनऊ थाने में जियालाल के विरूद्ध गैंगेस्टर भी दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments