Friday, June 13, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमुंहबोली बहन ही निकली साढ़े तीन लाख लूट की मास्टरमाइंड

मुंहबोली बहन ही निकली साढ़े तीन लाख लूट की मास्टरमाइंड

  • आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद की लूटी गई रकम

बाराबंकी। स्वाट, सर्विलांस व सतरिख पुलिस के संयुक्त टीम ने साइकिल सवार से हुई साढ़े तीन लाख की लूट का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने पीड़ित की मुंहबोली बहन सहित दो लोगों को गिरफ्तार लूटी गई रकम भी बरामद की है। पीड़ित के साथ हुई लूट की साजिश उसकी मुंह बोली बहन ने रची थी।

लखनऊ के कस्बा अमेठी निवासी प्रदीप कुमार अवस्थी से 07 जून को बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। जिसके साथ सतरिख थाना क्षेत्र के सिद्धबाबा चौराहा के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने साढ़े तीन लाख रूपए लूट लिए थे। जिसकी सूचना पीड़ित ने सतरिख थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद के खुलासे में जुट गई थी।

पुलिस की तफ्तीश में लूट की मास्टरमाइंड उसकी खुद की मुंहबोली बहन संजना पत्नी अजीत रावत निवासी जगनपुरवा थाना गोसाईंगज लखनऊ ही निकली। जिसने लालच वस अपने मायके में रहने वाले कल्याण सिंह पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम बखारी थाना बीबीडी लखनऊ को फोन कर प्रदीप कुमार के पैसा लेकर जाने की जानकारी दी थी। जिसके बाद कल्याण सिंह ने साइकिल सवार प्रदीप से पैसे लूटे थे। दोनों को पुलिस ने शेखपुर के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे घटना में प्रयुक्त बाइक व लूट के तीन लाख तीस हजार रूपये नगद, तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।

आरोपी संजना ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका मुंहबोला भाई प्रदीप कुमार उर्फ अन्नु अवस्थी अपनी जमीन बेचकर 3.5 लाख रूपये संजना के घर रखता था। जिसे देखकर उसके मन में लालच आ गया। संजना ने पुलिस से कल्याण को फोन के जरिए लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की। जिसमे कल्याण अपने अन्य साथी लवकुश को शामिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments