Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में छात्रा संजू ने जीता ब्रांज मेडल

राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में छात्रा संजू ने जीता ब्रांज मेडल

63केजी वजन में तीसरने स्थान पर रही छात्रा, मंत्री ने किया सम्मान

बाराबंकी। जिले की एक होनहार छात्रा व खिलाड़ी ने प्रदेश के साथ जिले व अपने कालेज का भी नाम रोशन किया है। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज रसूलपुर, बाराबंकी में कक्षा 11 की छात्रा संजू कुमारी कुराश के खिलाड़ी है। जिसने एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता है। इस खेल प्रतियोगिता में संजू पूरे देश में तीसरे स्थान पर रहीं। खिलाड़ी का खाद्य एवं रशद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने गुरुवार को सम्मान किया।

छत्तीशगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में बाराबंकी जिले से अजीमुद‌्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा संजू कुमारी ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। संजू ने 63 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान लाकर ब्रांच मेडल अपने नाम किया। संजू ने अपनी इस उपलब्धि से जिला ही नही प्रदेश व अपने कालेज का भी नाम रोशन किया।

गुरूवार को प्रदेश के खाद्य एवं रशद राज्यमंत्री सतीश शर्मा के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत एवं जिलाधिकारी शशाांक त्रिपाठी ने छात्रा को संयुक्त रूप से सम्मानित किया। छात्रा को मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ से प्रोत्साहन राशि 30 हजार के साथ मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया। छात्रा के साथ सभी ने उनके कोच को भी बधाई दी। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, राष्ट्रीय कुश्ती कोच भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments