Monday, May 26, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविराट कोहली और अनुष्का ने अयोध्याधाम पहुंच कर किया रामलला का दर्शन...

विराट कोहली और अनुष्का ने अयोध्याधाम पहुंच कर किया रामलला का दर्शन पूजन

  • बेहद शांतिपूर्ण माहौल में हुआ दर्शन पूजन कार्यक्रम, मीडिया से नहीं की बात

अयोध्या। भारतीय क्रिकेट के लीजेंड विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार को भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिए परिवार सहित अयोध्याधाम पहुंचे। विराट ने दोपहर में रामजन्म भूमि परिसर पहुंच कर दर्शन पूजन कर दरबार में माथा टेका। विराट कोहली और अनुष्का भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हनुमान गढ़ी पहुंच कर श्रीराम के परमभक्त बजरंग बली की पूर्जा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने विराट और अनुष्का को विधिवत दर्शन पूजन कराया। वहीं हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दत्त से मिल कर उनका आशीर्वचन सुना। इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। प्रसिद्ध क्रिकेटर और अभिनेत्री की अयोध्या यात्रा को लेकर श्रद्धालु काफी उत्सुक दिखे। दोनों ने भगवान श्री राम का दर्शन पूजन बेहद शांतिपूर्ण माहौल में किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments