-
पुलिस से शिकायत कर पहली पत्नी ने रुकवाई शादी
-
24 मई को टिकैतनगर के बेलखरा में आनी थी बारात
-
पिता ने बताया लड़के के शादीशुदा होने की नहीं थी जानकारी

बाराबंकी। बारातियों के साथ मेहमानों के लिए भोजन तैयार था। सभी तैयारियां पूरी थी। सभी हसी खुशी से दौड़-दौड़ कर आने वाले दूल्हा और बारातियों के स्वागत की तैयारी में लगे थे। आवभगत में कहीं कोई कमी न रह जाए इसके लिए कन्या पक्ष ने सारी व्यवस्था कर रखी थी। युवती भी अपने सजना का इंतजार सज संवर कर टकटकी लगा कर कर रही थी। लेकिन देर रात तक न शादी में दूल्हा पहुंचा और न ही कोई बाराती। फिर क्या था सभी हैरान परेशान, शादी का पूरा माहौल खराब। लड़की के पिता ने जब लड़के पक्ष से संपर्क किया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पता चला कि शनिवार की रात बारात लेकर आने वाला दूल्हा पहले से ही शादी शुदा है। दूल्हे के इंतजार में बैठी युवती को जब यह मालूम हुआ तो मानो उसे सांप सूंघ गया।




