Tuesday, April 29, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे व्यापारियों की समस्या-नितिन अग्रवाल

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे व्यापारियों की समस्या-नितिन अग्रवाल

  • बोले व्यापारियों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह यहां मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यापारी के बेटे के रूप में आए हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वह व्यापारियों की हर समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। उन्होंने व्यापारी समाज के योगदान को सराहा। कहा कि देश को जब भी जरूरत पड़ी, व्यापारियों ने देशहित में अपनी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा चेयरमैन जगदीश गुप्ता, आलोक तिवारी, जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह और जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष मुन्नू लाल चौरसिया, मोनू त्रिवेदी भी उपस्थित थे। टिकैतनगर, जैदपुर, हैदरगढ़, देवा, फतेहपुर और बेलहरा के व्यापारी प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments