Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसरयू नदी में नहाने पहुंचे गोंडा के तीन किशोर, एक डूबा

सरयू नदी में नहाने पहुंचे गोंडा के तीन किशोर, एक डूबा

  • गोताखोंरों की मदद से चल रही तलाश

बाराबंकी। सरयू नदी में रविवार को नहाने पहुंचे तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। किसी तरह दो किशोर बाहर आ गए लेकिन तीसरा पानी की तेज बहाव में डूब कर लापता हो गया। मौके पर पीआरवी और फायर सर्विस की टीम ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरु की। हालांकि काफी देर शाम तक जारी तलाश के बाद भी किशोर का कहीं पता नहीं चला सका।

घटना थाना सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की है। रविवार को गोंडा जिले के गौरा बाजार निवासी 17 वर्षीय राजू यादव, 15 वर्षीय आलोक और 16 वर्षीय गोलू सरयू नदी में नहाने के लिए आए थे। बताया जाता है कि तीनों नदी के उस हिस्से में नहा रहे थे जहां एक नाला आकर मिलता है और बहाव तेज होता है। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। आलोक और गोलू किसी तरह खुद को बचाते हुए बाहर आ गए। लेकिन राजू यादव गहरने पानी में जाने के बाद डूब कर तेज बहाव में लापता हो गया। घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को दी गई। थोड़ी ही देर में पीआरवी 112 और फायर सर्विस सिरौलीगौसपुर की टीम मौके पर पहुंच गई और राजू की तलाश शुरू कर दी।

समाचार लिखे जाने तक राजू का कोई सुराग नहीं लग सका था। गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है। नदी के किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हैं और राहत व बचाव कार्य में

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments