Tuesday, April 29, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनहीं मिला अतिरिक्त दहेज तो दो बच्चों की मां को घर से...

नहीं मिला अतिरिक्त दहेज तो दो बच्चों की मां को घर से भगाया

  • महिला ने लगाया पांच लाख रूपए व सोने की चेन मांगने का आरोप

  • पति, सास, ससुर, देवर व ननद दर्ज हुआ मुकदमा

बाराबंकी। दहेज लोभी ससुरालीजनों ने पांच लाख नगद एवं सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर दो बच्चों की मां को मारपीट कर घर से भगा दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पति सहित ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली रामनगर के ग्राम चांदेपुरवा, रानीगंज निवासी संगीता गौतम पत्नी धर्मराज गौतम का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। संगीता के अनुसार शादी के बाद से उसके ससुराली जन कम दहेज मिलने का ताना देते हुए उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करते थे। मायके जाने पर महिला अक्सर अपने पिता से ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज मांगने बात करती थी, जिस पर उसके पिता यह कह कर समझा बुझा देते थे कि सब कुछ ठीक हो जायेगा सब्र रखो। आरोप है कि शादी के बाद लड़की के जन्म लेने पर ससुरालीजन उसे और प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद एक लड़का हुआ। महिला के अनुसार उसके पति धर्मराज गौतम, ससुर हंसराज गौतम, सास सुषमा, देवर गोविन्द एवं ननद पिंकी व शिल्पी मिलकर अक्सर दहेज के लिए मारते पीटते थे। आरेाप है कि मांग पूरी होने पर ही घर में रखने की धमकी दे जाती थी। कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर महिला ने बताया कि 17 मार्च 2025 को करीब 10 बजे रात में जाने से मारने की नियत से सभी ने एक राय होकर उसे लातघूसों से मारापीटा। आरोप है कि महिला को उसके पहने हुए कपड़ों में ही जेवर आदि छीन कर दोनों बच्चों के साथ घर से भगा दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने पिता को आप बीती बताई। जिसके बाद उसके भाई वीरेन्द्र व रामशंकर भी उसके ससुराल जाकर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर ही अड़े रहे। वापस मायके पहुंची पीड़िता ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments