Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSफार्मासिस्ट हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

फार्मासिस्ट हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

  • मुख्य आरोपित शुभम अवस्थी पुलिस की पकड़ से दूर

बाराबंकी। फार्मासिस्ट सत्येन्द्र विश्वकर्मा की हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामियां बदमाश को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचा दो 315 बोर की जिंदा कारतूस भी बरामद हुई। जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मसौली थाना के ग्राम डडियामऊ निवासी फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा मलौली गांव में क्लीनिक चलाता था। जिसकी 04 मई की रात बदमाशों ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 10 मई को रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरसौली निवासी श्रीराम शुक्ला व सफदरगंज के मुस्काबाद निवासी पंकज मौर्य को जेल भेज चुकी है। मुख्य हत्यारोपित शुभम अवस्थी व अजय वर्मा घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने अजय वर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी मुश्काबाद सफदरगंज की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था। 14 मई को मसौली पुलिस ने अजय कुमार वर्मा बांसा चौराहा रहरामऊ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरेापित के पास से पुलिस को अवैध तमंचा सहित 315 बोर की दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का मास्टरमाइंड मुख्य आरेापित मलौली निवासी मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments