Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSट्रैक्टर के पीछे रोटवेटर पर बैठने के प्रयास में नीचे आ गया...

ट्रैक्टर के पीछे रोटवेटर पर बैठने के प्रयास में नीचे आ गया बालक, मौत

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में खेत जोतते समय रोटावेटर से बालक की कटने से मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जैदपुर थाना क्षेत्र के छोटा मुरलीगंज गांव निवासी अशोक कुमार का छोटा बेटा आशीष (13) पिता के खेत में चल रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर पर पीछे बैठना चाहता था। ट्रैक्टर चालक खेत की जोताई कर रहा था, इसी दौरान आशीष रोटावेटर की चपेट में गया, जिसमें फंस कर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को जब पीछे से कुछ आवाज़ महसूस हुई तो वह देखकर चिल्लाने लगा। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी पर रोते चिल्लाते मौके पर पहुंचे माता पिता व भाई देखकर बदहवास हो गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments