बाराबंकी। बाराबंकी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के जमुरिया नाला पर निर्माणाधीन पुल में कार्यदायी संस्था की भारी लापरवाही सामने आयी। मंगलवार की शाम अचानक निर्माण के लाया गया सरिया का बंडल काम कर रहे दो श्रमिकों पर गिर गया। जिसमें एक की मौत हो जबकि दूसरे की हालात नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर एसीडीएम सदर, सीओ सिटी के साथ नगर कोतवाल जिला अस्पताल पहुंच कर घायल का हाल जाना।
अयोध्या- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराबंकी के अंदर जमुरिया नाला पर करीब सौ साल पुराने जर्जर पुल को तोड़ पर लगभग 20 दिनों से नये पुल का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को भी पुल का निर्माण चल रहा था। शाम साढ़े छह बजे अचानक काम कर रहे 35 वर्षीय रमेश पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम मचैहटा, सीतापुर व 30 वर्षीय बदलू पुत्र केशन निवासी वजीरनगर, थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर के ऊपर सरिया का बंडल गिर गया। जिसके नीचे दोनों दब गए। हादसे के बाद वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में काम रहे श्रमिकों सहित आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। किसी तरह दोनों को पुल से निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। जबिक घायल दूसरे श्रमिक बदलू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
लोनिवी से लेकर निर्माणादायी संस्था का कोई अधिकृत कर्मचारी नहीं पहुंचा: निर्माणाधीन पुल के दौरान हुए हादसे में श्रमिक रमेश की मौत के बाद भी लोक निर्माण विभाग से लेकर निर्माणदायी संस्था का कोई अधिकृत कर्मचारी भी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि हादसे की जानकारी के बाद तुरंत एसडीएम सदर आनंद तिवारी, सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, नगर कोतवाल राम किशन राना ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल का हाल जानने पहुंच गए।
जांच के लिए डीएम ने गठित की टीम: जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने हादसे की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग खण्ड तीन के अधिशासी अभियंता इंजी. राजीव राय को जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए। टीम में दो दो सहायक अभियंता इंजी. अशोक कुमार व इंजी. प्रियंक मणि त्रिपाठी शामिल हैं।