Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeNationalलाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, 11 की मौत...

लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, 11 की मौत – आसपास की दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम एक कार में भीषण धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों के शीशे चटक गए और कई दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में 11 लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

धमाके से लाल मंदिर तक पहुंचे कार के पार्ट्स: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कार के कुछ हिस्से उड़कर पास स्थित लाल मंदिर तक जा गिरे। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की दुकानों में भी आग लग गई। चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस इलाके तक कंपन महसूस किया गया।

बसों और वाहनों में भी लगी आग: विस्फोट के बाद कई बसों और निजी वाहनों में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के बाद चारों ओर धुआं फैल गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

दमकल और राहत टीमें मौके पर: सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने छह एंबुलेंस और सात फायर टेंडर मौके पर भेजे। राहत और बचाव कार्य जारी है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments