Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचलते ट्रैक्टर से गिरे युवक पहिए के नीचे आने से मौत, मचा...

चलते ट्रैक्टर से गिरे युवक पहिए के नीचे आने से मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक युवक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पिछले पहिए के नीचे दब गया। गंभीर अवस्था में लोग उसे लेकर सीएचसी बनीकोडर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारपुर निवासी श्याम लाल के 35 वर्षीय पुत्र बेचन लाल बुधवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास अचानक बेचन लाल ट्रैक्टर के नीचे गिर गया, जिस पर पिछला पहिया चढ़ गई। हादसे में मरणासन्न बेचन को परिजन सीएचसी बनीकोडर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नशे से धुत चालक ट्रैक्टर तेजी से चला रहा था, ब्रेकर पर झटका लगने से युवक नीचे आ गिरा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments