बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने घर से जेवरात व नगदी चोरी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर चोरी की घटना को अंजाम देने की तहरीर पुलिस को दी। रामनगर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरु कर दी है।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरूवा नरेन्द्रपुर गांव निवासी बजरंग वर्मा की पत्नी गायत्री वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि 29 जनवरी की रात्रि गांव का ही रंजीत राजपूत पुत्र कुवारे ने उसके घर से दो जोड़ी चांदी के पायल, एक जोड़ी बिछिया, मोबाइल तथा 25 हजार रूपए नगद उठा ले गया। पीड़िता की बेटी ने आरोपी को चोरी करते देखने का दावा किया है। रामनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज लिया है।