Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअवैध कालोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन डेवलपर्स पर एक्शन

अवैध कालोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन डेवलपर्स पर एक्शन

बाराबंकी। जिले में अनियमित विकास को रोकने के लिए प्रशासन ने बुधवार को छह गाटा संख्याओं पर कार्रवाई की है। नवाबगंज के उपजिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने बिना मानचित्र और ले-आउट स्वीकृति कराए हुई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। जिसमे माती में देव इन्फ्रा डेवलपर्स की 21 बीघा जमीन पर बनी अवैध कालोनियों को हटा दिया गया।

 इसी गांव में श्रीमती अर्चना की 8.5 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग भी ध्वस्त की गई। ग्राम खजूरगांव में शिव प्रसाद और रामपाल द्वारा 10 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को भी हटाया गया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार अभिषेक की अध्यक्षता में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। प्रशासन ने पहले धारा 141 के तहत नोटिस जारी कर प्लाटिंग करने वालों को स्वयं निर्माण हटाने का मौका दिया था। समय सीमा में कार्रवाई न होने पर यह एक्शन लिया गया। प्रशासन के अनुसार अवैध प्लाटिंग पर नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। नयाब तहसीलदार ने बताया कि छह गाटा संख्याओं पर कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments