बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है। यहां सतिरख थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी जीभ चाकू से काट ली। परिजनों ने महिला को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
थाना सतरिख के अकबराबाद गांव निवासी रंजीत की 35 वर्षीय पत्नी रीतम का सोमवार की रात पत्नी से किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। झगड़े के बाद आक्रोशित रीतम ने खुद को नुकसान पहुंचाने की नीयत से चाकू उठाया और अपनी ही जीभ काट ली। जिसके बाद परिजनों ने अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रीतम को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को स्थिर बताई जा रही है।
इस संबंध में सतरिख थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता के परिजनों से बातचीत की जा रही है।