Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदाखिल खारिज के बाद किसी और बेचा प्लाट, दे दिया कब्जा

दाखिल खारिज के बाद किसी और बेचा प्लाट, दे दिया कब्जा

  • कब्जा लेने पहुंचे पीड़ित को हुई जानकारी, क्रेता और विक्रेता नामजद

बाराबंकी। प्लाट बेंचने और उसकी दाखिल खारिज करवाने के बाद प्रापर्टी डीलर ने उसे दूसरे के हाथों बेंच कर कब्जा करवा दिया। प्लाट पर कब्जा करने पहुंचे भुक्तभोगी को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। प्रापर्टीडीलर से भुक्तभोगी ने पूछा तो उल्टा उसने गालीगलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। भुक्तभोगी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने और धन हड़पने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

इंदिरा नगर लखनऊ के जयनगर तकरोही बाजार निवासी पंकज यादव पुत्र राम शब्द ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसने 2015 में कोतवाली नगर के खसपरिया में गाटा संख्या 290 का 189.52 वर्गमीटर एक प्लाट अतुल वर्मा पुत्र वीरेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम सफीपुर कसमंडा, लहरपुर सीतापुर से खरीदा था। अतुल प्रापर्टी डीलर है जिसकी अब्लेपसर डेवल्पूर्स प्रालि डायोमर के नाम से फर्म है। पंकज के अनुसार बैनामा के बाद प्लाट की दाखिल खारिज भी हो चुकी है। कुछ दिन बाद पंकज जब अपने प्लाट पर कब्जा करने के लिए गया तो पता चला कि उस प्लाट पर पहले से किसी ने कब्जा कर रखा है। जिमसें बाउंड्री बनी है। पीड़ित को जानकारी हुई कि अतुल वर्मा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वही प्लाट विकास नगर सेक्टर 05 लखनऊ निवासी विनीत वर्मा पुत्र रजनीश वर्मा को बेच दिया। जिस पर पीड़ित ने आरोपित को फोन किया तो गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार उसने अपने पत्नी के जेवरात बेंच कर प्लाट खरीदा था। पीड़ित ने आरोपी पर धोखाखड़ी कर धन हड़पने का आरेाप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई।’

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर पुलिस ने क्रेता और विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments