बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन ने डिजायर कार में ठोकर मार दी। जिसमें सवार वृद्ध को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 60 वर्षीय रईश अहमद गुरुवार को डिजायर कार से सफदरगंज किसी कार्यवश गए थे। अयोध्या हाईवे पर ग्राम पल्हरी के पास अज्ञात वाहन ने कार में ठोकर मार दी। जिसमें रईश अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। देर रात उपचार दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
कार में सवार थे वृद्ध सहित चार लोग!: परिजनों के अनुसार कार में चार लोग सवार बताए जाते हैं, दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में सभी को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी हुई है। इनमें से तीनों परिजनों को बिना सूचना दिए ही घायल रईश को अस्पताल में छोड़ कर भाग गए हैं।