बाराबंकी। नगर कोतवाली एवं दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोगों के शव बुधवार की सुबह फांसी के फंदे से लटके पाए। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली नगर के आजाद नगर पैसा निवासी सुशील कनौजिया के 21 वर्षीय पुत्र हर्षित कनौजिया ने मंगलवार की रात फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसका शव बुधवार की सुबह 7.30 बजे शव घर के कमरे में दुपट्टे से लटका पाया गया। हर्षित कपड़ों की स्त्री का काम करता था। तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोने ला गया था। परिजन आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञ हैं।
दरियाबादः थाना क्षेत्र के ग्राम डेहवा गांव निवासी राकेश रावत की 21 वर्षीय पत्नी दामिनी का शव उसके मायके बरहवा गांव में फांसी के फंदे से कमरे में लटका पाया गया। सुबह जगने पर मृतका के पिता ने सुबह कमरे की टांड़ की सरिया से पुत्री का शव लटका देखा तो चीखने-चिल्लाने लगे। परिजनों के अनुसार मृतका विवाह अभी दो माह पहले अप्रैल में ही हुआ था। केवल एक बार ही ससुराल गई थी। तब से मायके में रह रही थी। परिजन बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं।