Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमछली फार्म हाउस पर बदमाशों ने बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर...

मछली फार्म हाउस पर बदमाशों ने बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटे करीब पांच लाख

  • थाना जहांगीराबाद के मिश्रीपुर गांव की घटना, डीवीआर भी अपने साथ ले गए बदमाश

  • सोमवार की भोर पहुंचे ग्रामीणों ने कर्मचारियों को किया बंधक मुक्त, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी। जिले के जहांगीराबाद थाना अंतर्गत मिश्रीपुर गांव के पास स्थित एक मछली फार्म पर रविवार देर रात बदमाशों ने हथियारों के बल पर धावा बोलकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फार्म पर मौजूद पांच कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और अलमारी में रखे करीब 4 लाख 80 हजार रुपये नकद लूट ले गए।

मिश्रीपुर गांव निवासी मोहम्मद परवेज का यह बड़ा मछली फार्म है, जहां मोहित, कुदंन, रोशन, लल्लन और दरोगा काम करते हैं और रात में फार्म पर ही रुकते हैं। कर्मचारियों के अनुसार, रात करीब दो बजे वे अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे थे, तभी अचानक कई बदमाश वहां पहुंच गए। सभी पर तमंचा तानते हुए बदमाशों ने उनके हाथ पीछे बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाशों ने सभी कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। लल्लन के पैर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट के बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर नकदी निकाल ली। जाते समय बदमाश कर्मचारियों के मोबाइल फोन और सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। भोर में एक ग्रामीण ने कर्मचारियों को मुक्त कराया और डायल 112 पर सूचना दी।

सुबह बंधक मुक्त हुए कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब दो बजे वे अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे थे, तभी अचानक कई बदमाश वहां पहुंच गए। सभी पर तमंचा तानते हुए बदमाशों ने उनके हाथ पीछे बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाशों ने सभी कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। लल्लन के पैर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही जहांगीराबाद पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments