Monday, April 28, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआग लगने से घर में फटा सिलेंडर, दो मासूमों के साथ मां...

आग लगने से घर में फटा सिलेंडर, दो मासूमों के साथ मां की जलने से हुई मौत

  • घर में खना पकाते समय सिलेंडर में रिसाव से लगी आग

बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम एक झोपड़ी नुमा घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। चिसकी चपेट में खाना पका रही महिला सहित उसके दो मासूम बच्चे भी आ गए। चीख पुकार सुनकर बचाने के लिए घर में पति के घुसते ही गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में महिला सहित उसके दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फायर टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर रामनगर सीओ के साथ मसौली एवं रामनगर थाने की टीम भी पहुंची।

मसौली थाना के ग्राम पूरेजबर गांव निवासी राजमल विश्वकर्मा (38) पत्नी पिंकी (35) और अपने तीन बच्चों शिवानी (04), ओमकार (ढाई वर्ष) व दिपाली (आठ माह) के साथ झोपडुी नुमा मकान में रहगर गुजर बसर करता था। मंगलवार की शाम ढह बजे छोटे गैस गैस सिलेंडर से पिंकी खाना पका रही थी। खाना पकाते समय उसकी गोद में आठ माह की बेटी दिपाली थी तो दूसरी बेटी शिवानी पास में खेल रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से रिसाव से आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने छप्पर को भी अपने आगोश में ले लिया। जिसकी चपेट में आने पिंकी और उसके दोनों मासूम आ गए। शोर सुनकर बाहर मौजूद पति राजमल बचने के लिए घर के अंदर भागा इसी दौरान सिलेंडर फट गया। आग में जलकर मौके पर ही पत्नी से दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रयास में राजमल भी गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं घर में खेल रहा ओमकार किसी प्रकार बाहर आया मगर वह भी आग से झुलस गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर राजमल और ओमप्रकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में हड़कंप मच गया। दमकल टीम के साथ ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments