Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपीएम आवासों के घोटालेबाज ग्राम प्रधान को डीएम ने किया बर्खास्त

पीएम आवासों के घोटालेबाज ग्राम प्रधान को डीएम ने किया बर्खास्त

  • डीआईओएस, पीडी और बीडीओ की जांच में 21.60 लाख के गबन की हुई पुष्टि

  • अपात्रों को भी जारी की गई आरसी, सचिव हो चुके निलंबित

बाराबंकी। अपात्रों को पीएम आवास देकर धनराशि 21.60 लाख का गबन करने वाले ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए गए थे। साथ ही सचिव को भी निलंबित कर दिया गया था। अब ग्राम प्रधान की बर्खास्तगी के बाद ग्राम पंचायत खजुरिहा की सीट रिक्त हो गई है।

विकास खंड सिरौलीगौसपुर के ग्राम पंचायत खजुरिहा में ग्राम प्रधान ने अपात्रों से मिली भगत कर उन्हें पीएम आवास दिला दिया। जिसके बाद पुराने और पक्के घरों में नया प्लास्टर करा सरकारी पैसा निकाल लिया गया। शिकायत के बाद तत्कालीन डीएम अविनाश कुमार ने परियोजना निदेशक, डीआईओएस और बीडीओ की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी। टीम के जांच में 17 अपत्रा लोगों को आवास देकर 21.60 लाख रूपए गबन करने की पुष्टि हुई थी। गबन की पुष्टि होने पर सचिव का निलंबन करने के साथ ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। जिलाधिकारी की ओर से पीएम आवास घोटाले की धनराशि रिकवरी के लिए वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) भी जारी की गई है। जांच में पता चला कि ऐसे लोगों भी पीएम आवास का लाभ दे दिया गया जिनके पहले से ही आलीशान मकान बने हुए थे। कुछ पहले से बने मकानों को नया प्लास्टर करवा कर आवास पूर्ण दिखा दिया गया।

18 आवासों से गबन की पुष्टिः जांच में 18 आवासों में गबन की पुष्टि हुई। घोटाले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई थी। इस मामले में सचिव विवेक कुमार को निलंबित किया गया था और ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए गए थे। अंतिम जांच जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी एजाजुल हक को दी गई। चार जुलाई 2024 को डीएम को सौंपी रिपोर्ट में 17 को अपात्र बताया गया था। वहीं, पीएम आवास घोटाले के अपात्रों से गबन की धनराशि वसूलने के लिए आरसी जारी कर दी गई थी। मामला कोर्ट पहुंचा, लेकिन ग्राम प्रधान सविता अवस्थी को राहत नहीं मिली।

रिक्त हुई सीटः जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने 11 मई 2025 को आदेश दिया और कहा कि ग्राम प्रधान पूरे प्रकरण में दोषी हैं। धारा 95-1 (छ) के तहत अधिकार सीज किए गए थे, अब ग्राम प्रधान सविता अवस्थी को पद से बर्खास्त करते हुए सीट रिक्त की जाती है। यह जिले की पहली कार्रवाई है, जहां ग्राम प्रधान को बर्खास्त करते हुए सीट को रिक्त कर दिया गया। अभी तक सीट तभी रिक्त होती थी, जब किसी ग्राम प्रधान का निधन हो जाता था।

पीएम ग्रामीण आवास में गबन के दोषी ग्राम प्रधान सविता अवस्थी को डीएम ने बर्खास्त कर दिया है। ग्राम पंचायत की सीट रिक्त कर दी गई है। अब यहां फिर से चुनाव होंगे।
नीतेश भोंडेले, डीपीआरओ, बाराबंकी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments