Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसड़क पर चलने वाले चालक सर्वप्रथम अपनी जिम्मेदारी को समझे-राजकुमार सिह

सड़क पर चलने वाले चालक सर्वप्रथम अपनी जिम्मेदारी को समझे-राजकुमार सिह

  • उप परिवहन आयुक्त अयोध्या ने किया सड़क सुरक्षा माह का समापन

  • सड़क सुरक्षा क्षेत्र मे विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियो, समाजसेवियो को प्रशास्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

  • बिना हेलमेट वाहन संचालन करने वाले चालको को गुलाब का फूल व हेलमेट देकर दिलाया गया नियमो का पालन करने का संकल्प

बाराबंकी। सड़क हादसो को रोकने के लिये परिवहन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के अन्तर्गत प्रशास्ति पत्र वितरण एंव समापन समारोह का आयोजन किया गया।

शनिवार को हुए इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव मौजूद रहे। समारोह में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र मे विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों, शिक्षको, पत्रकारो को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या ने सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सर्वप्रथम अपनी जिम्मेदारी का बोध कराया और कहा कहा कि चालकों को समझकर चलना होगा। जिससे काई हताहत न हो। उन्होंने कहा कि आपकी छोटी सी लापरवाही किसी की भी जान ले सकती है। सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। फिर कहा कि सड़क सुरक्षा माह का समापन हो रहा है, अभियान का नहीं। रोड़ सेफ्टी नियमों का पालन हमें स्वयं करना होगा। हेलमेट-सीटबेल्ट पहनकर दिखावा करने के बजाय इसे अपनी आदत मे बनायें।

एआरटीओ प्रशासन श्रीमती शुक्ला ने मानव जीवन को अनमोल बताते हुए कहा कि इसे बचाना आवश्यक है, नागरिकों का यह कर्त्तव्य बनता है कि गलत ढंग से सड़कों पर चलने वाले लोगों को जागरूक करें ताकि उनकी जीवन रक्षा हो सके। इसके उपरान्त ‘सड़क पर वाहन चलाने से पहलें सभी सुरक्षा सम्बधी बातों का ध्यान रख सड़क व यातायात नियमों का हमेशा पालन करुगा’ की शपथ दिलाई गई। तो वही बिना हेलमेट वाहन संचालन करने वाले दो पहिया वाहन चालको को गुलाब का फूल व हेलमेट भेटकर रोड़ सेफ्टी नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी रामयतन यादव, जीजीआईसी उप प्रधानाचार्य डा पूनम सिंह, रेड़ क्रास से शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments