-
लड़का और लड़की के नाम दिल्ली में फ्लैट खरीदने के लिए मांगी गई थी रकम
-
जाति और नाम बदल कर जालसाजों का पता भी निकला फर्जी, मुकदमा
शादी डाट काम के वधू पक्ष से फर्जी वर वक्ष ने ठगे 8.16 लाख
कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री नोएडा स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। छुट्टी के दिनों घर आयी पुत्री की रिश्ते के लिए शादी डाट काम पर सर्च किया गया। जिस पर अर्नव कुमार सिंह पुत्र मनीष कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह पुत्र राजनरायन सिंह से बातचीत हुई, जिसने खुद का पता निवासी ग्राम हार्डिया, पोस्ट सिवन कला, थाना सदर जिला बलिया बताया। राम कुमार के अनुसार कुछ समय बीत जाने के बाद अर्नव व उसके पिता राज नरायन ने दिल्ली में 40 लाख कीमत का फ्लैट लेने की बात कहते हुए कुछ पैसों की मांग की, फ्लैट भी अर्नव और उसकी पुत्री के नाम करने का आश्वासन दिया। भुक्तभोगी के अनुसार विश्वास में आकर उसने तुरंत दो लाख सत्तर तथा उसकी पुत्री ने अपने खाते से पांच लाख 46 हजार सहित कुल आठ लाख 16 हजार रूपए खाते में जमा करा दिए। दो माह बाद जब पुत्री ने युवक से फ्लैट के संदर्भ में जानकारी की तो टाल मटोल कर दिया गया। जालसाजी की आशंका होने पर उनके बताए हुए पते पर युवती के पिता पहुंचे तो वह भी फर्जी निकाला। जिस पर भुक्तभोगी को ठगी का अहसास हो गया। भुक्तभोगी के अनुसार उसकी पुत्री ने आरेापी को फोन कर अपने पैसे मांगे तो वह आगबबूला होकर गालियां देना लगा। आरोप है कि जाति व नाम बदल कर शादी का झांसा देकर उसका पैसा हड़पने की आरोपितों ने बात कही है और दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इतना ही नहीं आरोपित युवक ने उसकी पुत्री का मोबाइल भी हैक कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बलिया से मामले की शिकायत पीड़ित ने की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
RELATED ARTICLES