बाराबंकी। घुंघटेर पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बाबागंज तिराहे के पास दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल राजफाश किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के चार आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से नगदी सहित दुकान से चोरी हुआ कुछ सामान बरामद किया गया है।




